मेरी असुरक्षा ने ट्रेडिंग को बिगाड़ा हैं
उड़ते हुए प्राइस मे नीचे का ट्रेड लगा देता हूं. लाल होते हुए प्राइस मे ऊपर का ट्रेड मार देता हूं. मन हैं ना, दिमाग हैं ना, बड़ा खराब कर देता हैं सब कुछ. सब जानता हूं कि ट्रेंड क्या हैं, लेकिन दिल मे पता हैं क्या बात आती हैं. बहुत से मल्टीपल चीजे चलती हैं. एक, अब कितना जायेगा ही, उल्टा होने का वक्त आ गया हैं. नीचे आया हैं तो ऊपर भी जायेगा, दिख भी रहा हैं शार्प रिवर्सल. दो, छोटा सा ट्रेड ले लूँ, दो सौ चार सौ जायेगा लॉस तो जायेगा ही. सह लेंगे. तीन, अभी खोला ही हैं पेनल, और देखो ट्रेड मिल जाये तो सुप्रीम बन जाऊ ट्रेडिंग का. चार, मास्टर वही तो होता हैं, जो जब चाहे ट्रेड बना दे. पांच, सबको जवाब देने का मतलब यह भी तो हैं कि मै ट्रेडिंग मे मास्टर आदमी हूं, देखो तुम लोग मेरे साथ नहीं हो अभी. लेकिन मै तुम लोगो को इमेजिन करके ट्रेड ले रहा हूं, और दिखाना चाहता हूं कि यह हैं मेरा जलवा. इन्ही चीजों ने मुझे हमेशा रिवर्सल लेने पर मजबूर किया हैं. मै अपने अंदर जिन चीजों से चोटिल हो रहा होता हूं. उन चीजों को मै ट्रेडिंग के जरिये फिल करना चाहता हूं. मै जिन चीजों से हर्ट हूं, जिन...