Posts

Showing posts from November, 2026

मेरी असुरक्षा ने ट्रेडिंग को बिगाड़ा हैं

उड़ते हुए प्राइस मे नीचे का ट्रेड लगा देता हूं. लाल होते हुए प्राइस मे ऊपर का ट्रेड मार देता हूं. मन हैं ना, दिमाग हैं ना, बड़ा खराब कर देता हैं सब कुछ. सब जानता हूं कि ट्रेंड क्या हैं,  लेकिन दिल मे पता हैं क्या बात आती हैं. बहुत से मल्टीपल चीजे चलती हैं. एक, अब कितना जायेगा ही, उल्टा होने का वक्त आ गया हैं. नीचे आया हैं तो ऊपर भी जायेगा, दिख भी रहा हैं शार्प रिवर्सल.  दो, छोटा सा ट्रेड ले लूँ, दो सौ चार सौ जायेगा लॉस तो जायेगा ही. सह लेंगे.  तीन, अभी खोला ही हैं पेनल, और देखो ट्रेड मिल जाये तो सुप्रीम बन जाऊ ट्रेडिंग का.  चार, मास्टर वही तो होता हैं, जो जब चाहे ट्रेड बना दे. पांच, सबको जवाब देने का मतलब यह भी तो हैं कि मै ट्रेडिंग मे मास्टर आदमी हूं, देखो तुम लोग मेरे साथ नहीं हो अभी. लेकिन मै तुम लोगो को इमेजिन करके ट्रेड ले रहा हूं, और दिखाना चाहता हूं कि यह हैं मेरा जलवा. इन्ही चीजों ने मुझे हमेशा रिवर्सल लेने पर मजबूर किया हैं.  मै अपने अंदर जिन चीजों से चोटिल हो रहा होता हूं. उन चीजों को मै ट्रेडिंग के जरिये फिल करना चाहता हूं. मै जिन चीजों से हर्ट हूं, जिन...

ट्रेडिंग का तूफान धीमा पड़ने लग गया

आज कैसा लग रहा हैं मुझे? मन का तूफ़ान धीमे हो रहा हैं. मार्केट की चाल के साथ चल रहा हैं मन. ऐसा लग रहा हैं यहाँ सिर्फ चाल हैं, गूंज और भागमभाग नहीं हैं. एक धीमी और निरंतर चाल हैं, जो रेखिए हैं. लिनीयर हैं. पहले क्या था,  नोइज!  हर केंडल की अपनी कहानी. हर जगह ट्रेडिंग करने की लपक. हर केंडल को पढ़ने की कोशिश. लाइन चार्ट जो हैं, जो लगातार एक स्ट्रकचर बनाता हैं. जैसे हजारों लाखो लोग मिलकर एक दिशा बना रहे हैं, एक रास्ता और रोड़ बना रहे हैं.  सेल्फ मैनेजमेंट की कोशिश पर कुछ कहना हैं क्या?  हाँ सेल्फ को मैनेज़ तो तब करेंगे ना, जब मार्केट के रिदम को पकड़ पाउँगा.  अब सेल्फ अपने मैनेजमेंट को छोड़कर प्राइस की चाल और सड़क के किनारे बैठ कर देखने लगा हैं. 

ट्रेडिंग के खेल मे मजा आने दो, मौज को उड़ने दो

तीन चार दिन हो गए, चार्ट अस्थिर नहीं कर पा रहा हैं. हरारत पैदा नहीं हो रही हैं.  सोचता हूं, यह सब तो खेल हैं. खेल को जोश और होश से खेलते हैं, मजे के लिए, हर पल आनंद के लिए. हार जीत बाद मे तय होती हैं. वह भी एक पल के लिए. लेकिन खेल का आनंद असली चीज हैं.  खेल ही हो रहा हैं सब. पिछले सप्ताह से लाइन चार्ट भी यूज कर रहा हूं. इस वजह से भी ऊब चूक नहीं हो रहा मन. मैंने देखा हैं, मन प्रॉफिट लॉस से ऊपर नहीं होता. केंडल के बनने बिगड़ने से मन ऊपर नीचे होता हैं. दिमाग के अपने कंन्क्लुजन होते हैं.  इन कंन्क्लुजनों के बिगड़ने से ऊपर नीचे चलता हैं मन.  केन्डेल्स यह काम करवाती हैं.  कनेक्शन को स्टेब्ल नहीं होने डेता प्राइस का लाइव मूवमेंट.  जबकि लाइन चार्ट मे सिर्फ स्विंग्स दिखाई देते हैं. तो माइंड के डिसीजन बहते नहीं हैं. या तो SL दिखता हैं या प्रॉफिट.  क्या मै कनेक्ट हो रहा हूं मार्केट से ... हाँ माइनर कनेक्शन फील होता हैं.  खेल हैं सब. सब माया हैं. सब बदल रहा हैं. सब बहाव हैं.  यहाँ खेलना, मजे से खेलना महत्वपूर्ण हैं.  जो खोया हैं, जो पाना हैं. सब माया ...

फिर से वही सवाल : कनेक्ट हो रहा हूं क्या?

यह सवाल मुझे बार बार पूछना हैं,  एक लॉस्ट आदमी जब तब खुद को खोया हुआ मान कर बैठेंगा, तब तक वो यह सवाल खुद से पूछता रहेगा. क्या मै रास्ता जान चुका हूं, क्या मुझे सही, सम्यक रास्ता मिल गया हैं? जंगल मे खोया आदमी, एक पेड को हर बार देखता हुआ आदमी. हाँ मै कनेक्ट नहीं हुआ हूं, भले ही मुझे प्रॉफिट मिल रहे हैं. लेकिन वो अश्वस्ति नहीं मिली हैं. जैसे इंटरनेट लॉस्ट होकर वापस रिकनेक्ट होने की कोशिश करता हैं, वैसा ही देखता हूं. इसी सेगमेंट मे काम करने की चाहत हैं, क्यूंकि सीखना और चलना चाहता हूं इस रास्ते पर. जंगल हैं, अकेला हूं, चल रहा हूं.  चलो रुक जाता हूं, ध्यान मे उतर जाता हूं. कनेक्शन मिलेगा, ट्रेडिंग से. 

ट्रेडिंग मे लॉस्ट हो गया मै.

क्या मै कनेक्ट हुआ ट्रेडिंग से?  आज का सवाल यही पूछा मैंने, क्यूंकि प्रॉफिट होने के बाद हमेशा मुझे लगता रहा हैं कि, हाँ अब ट्रेडिंग सीख गए हैं अपन.  अब से इसी तरह से ट्रेडिंग करेंगे अपन.  लेकिन वो 'इसी तरह' क्या हैं. वो क्या रीजन और सिस्टम हैं, जो जीतने के बाद समझ मे आ जाता हैं. लेकिन उसे खुद से ही डिफ़ाइन नहीं कर सकता मै. अब भी मुझे नहीं पता कि जीतने के बाद की पिछली वजह और सिस्टम क्या था. इसी कारण से मै खुद को लॉस्ट महसूस करता हूं ट्रेडिंग मे. पहले कनेक्शन स्थापित हो, फिर बिलोगिंगनेस को महसूस करूँ मै.  तब तक स्वीकार करना चाहिए कि लॉस्ट हो गए हैं अपन.

अभी भी कनेक्शन लॉस्ट हैं

सुबह के मोनो डायलॉग के बाद दिमाग अपने आप को शांत पाता हैं. उसे लगता हैं कि वो बेवजह ही इधर उधर दौड़ रहा था.  मन के अंदर तो शायद एक सेटअप हैं, जो रिस्क को जानता हैं, ट्रेड को जानता हैं, इमोशन और प्रॉफिट प्रोबबिलिटी को जानता हैं. ये माइंड भागता हैं इधर उधर.  हजार सेटअप, दस बाते करता हैं. मै अभी भी सेटल नहीं हूं,  नहीं समझ पाता कि कब क्या करना हैं.  चार्ट मूर्खता की तरफ धकेलता हैं. उस स्पेस मे मै मै ही नहीं रहता. बस इधर उधर की दौड़ हैं. इमोशनल हो जाता हैं मन. भागता हैं पास्ट एक्सपीरियंस को लेकर.

मन डे : मन को ट्रेड मे शामिल होते हुए देखो

आज सोमवार हैं. सोच रहा हूं, आज किस तरह से ट्रेड मिलेगा, क्या करना होगा ?  यह तो होता ही हैं. हर कोई ऐसे ही सोचता होगा?  लेकिन क्या इस तरह सोचने से सफलता मिलती हैं? हाँ मिलती होगी सफलता . लेकिन इस बिना पर सोचने से ही सफलता नहीं मिलेगी. आगे भी अपनी चेतना, अपने माइंड को काम करने देना होता हैं. मान लीजिये, आपने यह सोच लिया, लेकिन अब अपनी अपेक्षा, हिस्ट्री, संस्कारो को छोड़ना पड़ेगा, जो बाते, घटनाये, ट्रेड्स बीत चुकी. उन्हें जाने देना ही नेचुरल प्रोसेस का हिस्सा हैं.  हर क्षण, हर ट्रेड नयी हैं.  आप पुराने संस्कारो के बल पर आगे बढ़ते हैं, तो ट्रेड नहीं कर पाएंगे सफलतापूर्वक. देखते रहिये, प्राइस को. जैसे जैसे स्ट्रक्चर बने, देखते रहिये.  एक नेचर हैं यहाँ, एक नियम हैं यहाँ. एक प्रटीकुलेशन हैं यहाँ.  जैसे ही फेक्टर मिलने लगेंगे. परिस्थितियां बनने लगेगी. आप एक साक्षी के तौर पर ट्रेड मे शामिल होने लगेंगे.  ट्रेड नहीं लेना हैं. लेना अपने आप मे आपके संस्कारो का परिणाम हैं. हिस्ट्रीकल डेटा, जो सही गलत, क्लियर अनक्लियर का मेल हैं. उसमे फंसना हैं.  लेना नहीं हैं ट्र...

हार - जीत --रतन जीत

आजकल गोल्ड मे ट्रेड कर रहा हूं. पहले पहल ऑप्शन बाय किया साल भर तक, फिर ऑप्शन सेलिंग की. आगे स्टॉक मे ट्रेड किया आठ नौ महीने. फिर कुछ महीने इन दोनों के बीच मे बंद रही ट्रेडिंग. फिर से स्टार्ट किया तो बिटकॉइन मे ट्रेड किया लगभग एक सवा साल.  और अब गोल्ड मे. सोच यह रही कि अपने सेगमेंट को ढूंढ़ रहा था,  पता नहीं यह कब तक करूँगा. हो सकता हैं इसे भी बदल लूँ, लॉस होने लगे तो.  प्रॉब्लम सेगमेंट हैं, या मेरा ट्रेडिंग स्टाइल हैं? यह सवाल तो हैं ही.  लेकिन इन स्विचिंग के दौरान अब एक बात नई हुई हैं, वो हैं रिस्क को समझना. अब रिस्क फिक्स होने लगा हैं.  जैसे जैसे रिस्क फिक्स हुआ, वैसे वैसे केपिटल उड़ना बंद हो गया.  अब केपिटल धीरे धीरे खतम होता हैं. खतम तो होता हैं.  बार बार हर तीन महीने मे पैसा तो डालना पड़ता हैं.  कोर्स भी कर रहा हूं, एक दो किताबें भी पढ़ी हैं.  लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ मै ट्रेडिंग से.  कनेक्ट होने का अर्थ यह हैं कि, बिना खास हलचल के ट्रेडिंग को करते जाये, रेगुलर बेसिस पर प्रॉफिट होते चले जाये, और स्थिरता से बने रहे इस बिजनेस मे. ऐसा कनेक्शन...

क्यों शुरू किया मैंने सीखना ट्रेडिंग

ट्रेडिंग क्यों शुरू की मैंने?  यही से शुरुआत करता हूं. लगभग चार साल पहले, मेरा कॉलेज का काम बंद होने वाला था. मैंने सोच समझ लिया था कि अब कॉलेज मे मेरा ज्यादा दिनों तक काम नहीं चलने वाला हैं.  उन्ही दिनों मै कुछ दिन के लिए अलग रहने लगा था, किराये के मकान मे. हम दोनों पति पत्नी को एक और फायनेन्स सोर्स कि जरूरत होने लगी थी. हमें एक बंदे कि जानकारी मिली, जो ट्रेड करता था और महीने के 5/7% रिटर्न देने कि बात कहता था. हमें लगा कि कुछ गहने बेच कर उसे पैसा दे देते हैं.  वो बदले मे हमें महीने के दस बारह हजार रूपये दे देगा. लेकिन मैंने सोचा, क्यों न मै ही सीख लूँ ट्रेडिंग. एक तो कॉलेज वाली बात दूसरी यह स्तिथि. फिर मैंने युट्यूब से सीखना शुरू कर दिया. मै सच मे सीखना चाहता था।

ट्रेडिंग का वंडर लेंड

 बड़ा मुश्किल है ट्रेडिंग करना. ज़ब भी इस बारे मे सोचता हूं, क्लू लेस हो जाता हूं, पता ही नहीं चलता कहाँ खो जाता है मन. लगता है सब समझ मे भी आता है, और कुछ भी समझ मे नहीं आ रहा.. ईश्वर मेरी मदद करें ! मै बहुत साधारण और धीरज से काम करने वाला बंदा हूं. लेकिन यह मुझे कनेक्ट नहीं करती. पता नहीं क्यों?  फिर इसे छोड़ क्यों नहीं देता मै. यही बड़ी अजीब स्तिथि है.  कब तक मै इस वंडर लेंड मे रहूँगा ? नहीं जानता. लेकिन या तो निकल जाऊँ ट्रेडिंग से, या इससे कनेक्ट हो जाऊँ.