कल कि ट्रेड ने छः सात घंटे इंतज़ार करवाया .
कल का दिन बढ़िया रहा . दिन के तक़रीबन तीन बजे मैंने चार्ट खोला , और ट्रेड को समझने लगा. अलग अलग टाइम फ्रेम में मैंने देखा कि, ऊपर कि तरफ ब्रेक आउट हो सकता है , प्राइस लगभग सोलह घंटे से एक रेंज में बना हुआ था . इंतज़ार किया और शाम को लगभग आठ बजे , मुझे ट्रेड पञ्च करने का मौका मिला . ट्रेड चलने लगी , और एक डेढ़ घंटे बाद , प्राइस नीचे आकर ऊपर कि तरफ मुड़ा, तो मैंने फिर से उसमे पोजीशन ऐड कर दी. मैंने पचास प्रतिशत क्वांटिटी बढ़ा दी थी . अगले एक घंटे में मुझे अपनी कैपिटल का दस प्रतिशत मुनाफा दिखने लगा , और यहाँ मैंने अपनी पोजीशन से एग्जिट कर दिया .
इस ट्रेड कि सफलता के क्या कारण थे ?
1. पहली वजह तो मेरा माइंड सेट था , मैं सुबह से ही यह बात मन में रखे हुए था , कि सेटअप बनेगा तो ट्रेड लेनी चाहिए अपन को , वरना अपन छोड़ देंगे . क्यूंकि केपिटल को बेवजह रिस्क पर ले जाना मुर्खता है . अब अपन अपने हिसाब से ट्रेड करेंगे, मार्किट के हिसाब से नहीं . मार्किट तो हर दो मिनट में ट्रेड शो करता है .
2. दूसरी वजह थी , कि मैं अपनी केपिटल का एक से दो प्रतिशत ही रिस्क ले रहा था , इसी वजह से मैं पन्द्रह सौ पॉइंट्स पकड़ पाया . वरना इतना अच्छा होल्ड कर ही नहीं पाता मै.
3. मैं इन दिनों एक बेहतर माइंड सेट को विकसित कर रहा हूँ , मुझे लगता है कि जैसा मैं हूँ वैसा ही मार्किट मैं देखने लगूंगा . मुझे अपने आप को समझते हुए इस फिल्ड में अपनी जगह बनाई है .
4. ट्रेडिंग में आपका कोई सही भी है , तो आप उससे हर छोटी बड़ी बात शेयर कर सकते है , आपको हमेशा एक सपोर्ट बना रहता है . दीपांशु भाई से ट्रेड , साइकोलोजी आदि शेयर करते है तो मन में एक आश्वस्ति बनी रहती है कि चलो काम सही दिशा में कर रहे है अपन .
अभी सुबह का समय है , दिन तक कोई सेटअप बनेगा तो देखेंगे . फिलहाल मेंटल स्टेट्स स्टेबल है .
धन्यवाद
Comments
Post a Comment