मन डे : मन को ट्रेड मे शामिल होते हुए देखो
आज सोमवार हैं.
सोच रहा हूं, आज किस तरह से ट्रेड मिलेगा, क्या करना होगा ?
यह तो होता ही हैं. हर कोई ऐसे ही सोचता होगा?
लेकिन क्या इस तरह सोचने से सफलता मिलती हैं?
हाँ मिलती होगी सफलता .
लेकिन इस बिना पर सोचने से ही सफलता नहीं मिलेगी.
आगे भी अपनी चेतना, अपने माइंड को काम करने देना होता हैं.
मान लीजिये, आपने यह सोच लिया, लेकिन अब अपनी अपेक्षा, हिस्ट्री, संस्कारो को छोड़ना पड़ेगा, जो बाते, घटनाये, ट्रेड्स बीत चुकी. उन्हें जाने देना ही नेचुरल प्रोसेस का हिस्सा हैं.
हर क्षण, हर ट्रेड नयी हैं.
आप पुराने संस्कारो के बल पर आगे बढ़ते हैं, तो ट्रेड नहीं कर पाएंगे सफलतापूर्वक.
देखते रहिये, प्राइस को.
जैसे जैसे स्ट्रक्चर बने, देखते रहिये.
एक नेचर हैं यहाँ, एक नियम हैं यहाँ. एक प्रटीकुलेशन हैं यहाँ.
जैसे ही फेक्टर मिलने लगेंगे. परिस्थितियां बनने लगेगी. आप एक साक्षी के तौर पर ट्रेड मे शामिल होने लगेंगे.
ट्रेड नहीं लेना हैं. लेना अपने आप मे आपके संस्कारो का परिणाम हैं. हिस्ट्रीकल डेटा, जो सही गलत, क्लियर अनक्लियर का मेल हैं. उसमे फंसना हैं.
लेना नहीं हैं ट्रेड.
ट्रेड को होते हुए देखो.
फिर जब क्लाउड बन जाये, तो अपने आप को भीगने दो. प्रोसेस मे शामिल हो जाओ.
आज मंडे हैं. अपने मन को, इस डे मे शामिल होते हुए देखो.
Comments
Post a Comment