ट्रेडिंग के खेल मे मजा आने दो, मौज को उड़ने दो
तीन चार दिन हो गए, चार्ट अस्थिर नहीं कर पा रहा हैं. हरारत पैदा नहीं हो रही हैं.
सोचता हूं, यह सब तो खेल हैं. खेल को जोश और होश से खेलते हैं, मजे के लिए, हर पल आनंद के लिए. हार जीत बाद मे तय होती हैं. वह भी एक पल के लिए. लेकिन खेल का आनंद असली चीज हैं.
खेल ही हो रहा हैं सब.
पिछले सप्ताह से लाइन चार्ट भी यूज कर रहा हूं. इस वजह से भी ऊब चूक नहीं हो रहा मन.
मैंने देखा हैं, मन प्रॉफिट लॉस से ऊपर नहीं होता.
केंडल के बनने बिगड़ने से मन ऊपर नीचे होता हैं.
दिमाग के अपने कंन्क्लुजन होते हैं.
इन कंन्क्लुजनों के बिगड़ने से ऊपर नीचे चलता हैं मन.
केन्डेल्स यह काम करवाती हैं.
कनेक्शन को स्टेब्ल नहीं होने डेता प्राइस का लाइव मूवमेंट.
जबकि लाइन चार्ट मे सिर्फ स्विंग्स दिखाई देते हैं. तो माइंड के डिसीजन बहते नहीं हैं. या तो SL दिखता हैं या प्रॉफिट.
क्या मै कनेक्ट हो रहा हूं मार्केट से ...
हाँ माइनर कनेक्शन फील होता हैं.
खेल हैं सब. सब माया हैं. सब बदल रहा हैं. सब बहाव हैं.
यहाँ खेलना, मजे से खेलना महत्वपूर्ण हैं.
जो खोया हैं, जो पाना हैं. सब माया हैं.
चार्ट क्या हैं?
चार्ट भाव का प्रेजेटेशन हैं टाइम और प्राइस के दो आयामी एक्सिस पर.
आयाम तो तीन, चार भी होते हैं ?
हाँ तीसरा आयाम ट्रेडर खुद हैं. बाकी ट्रेडिंग भाव मे शामिल ट्रेडर्स का कलेक्टिव कॉन्शीयस, न्यूज, वैश्विक राजनीती, अर्थव्यवस्था आदि इसके बाकी डायमेंशन हैं.
क्या करे फिर, डायमेंशन कंट्रोल से बाहर हैं...?
हाँ, प्राइस को कंट्रोल नहीं कर सकते, समय कंट्रोल मे नहीं हो सकता. ट्रेडर खुद कंट्रोल से बाहर हैं. विवेक को यूज करके, एक ट्रेंड ढूंढा जा सकता हैं. स्ट्रक्चर खोजा जा सकता हैं. एंट्री प्लान की जा सकती हैं. क्वांटिटी फिक्स की जा सकती हैं. लॉस फिक्स किया जा सकता हैं. प्राइस पर ट्रेंड और स्ट्रक्चर फिक्स किया जा सकता हैं. ट्रेंड राइड किया जा सकता हैं.
खेल कैसे हुआ यह?
क्रिकेट मे जब खेलना सीखते हैं. तब बोल, बेट, फिल्ड, खिलाडी, खेल सब हावी होते हैं. क्यूंकि खुद पर कंट्रोल नहीं होता. समय के साथ बोल, बेट पर भी कंट्रोल आता हैं. और खिलाड़ियों को भी पढ़ लिया जाता हैं.
रोज खेलना और सीखना होता हैं.
कुछ फिक्स नहीं होता. फेस करना होता हैं हर बोल को. हर बार नयी बोल आती हैं. फोकस और अनुभव से खेल मे मजा आने लगता हैं.
अभी ट्रेडिंग के खेल मे मै कहाँ खड़ा हूं ?
अभी डर हैं, आकांशा हैं, बड़े प्रॉफिट के सपने हैं, प्लानिंग्स हैं मन मे.
यानि अभी खेल से जुड़ने का मजा ही पैदा नहीं हुआ हैं. शुरुआत हैं ये.
लेकिन मुझे चार पांच साल हो गए ट्रेडिंग मे ?
क्रिकेट शुरू कब किया था, पाँचवी क्लास मे.
नेशनल कब खेला था, दसवीं मे. ट्रायल मे मजा आया था, जब दसवीं मे थे. ट्रेडिंग मे लक्ष्य छोड़ दो. मजा लो.
नेशनल आदि सब खेल लोगे. जुड़ने तो दो खुद को.
मजे के बीच मे से खुद को हटा लो.
Comments
Post a Comment