हार - जीत --रतन जीत
आजकल गोल्ड मे ट्रेड कर रहा हूं.
पहले पहल ऑप्शन बाय किया साल भर तक, फिर ऑप्शन सेलिंग की.
आगे स्टॉक मे ट्रेड किया आठ नौ महीने. फिर कुछ महीने इन दोनों के बीच मे बंद रही ट्रेडिंग.
फिर से स्टार्ट किया तो बिटकॉइन मे ट्रेड किया लगभग एक सवा साल.
और अब गोल्ड मे.
सोच यह रही कि अपने सेगमेंट को ढूंढ़ रहा था,
पता नहीं यह कब तक करूँगा. हो सकता हैं इसे भी बदल लूँ, लॉस होने लगे तो.
प्रॉब्लम सेगमेंट हैं, या मेरा ट्रेडिंग स्टाइल हैं? यह सवाल तो हैं ही.
लेकिन इन स्विचिंग के दौरान अब एक बात नई हुई हैं, वो हैं रिस्क को समझना.
अब रिस्क फिक्स होने लगा हैं.
जैसे जैसे रिस्क फिक्स हुआ, वैसे वैसे केपिटल उड़ना बंद हो गया.
अब केपिटल धीरे धीरे खतम होता हैं. खतम तो होता हैं.
बार बार हर तीन महीने मे पैसा तो डालना पड़ता हैं.
कोर्स भी कर रहा हूं, एक दो किताबें भी पढ़ी हैं.
लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ मै ट्रेडिंग से.
कनेक्ट होने का अर्थ यह हैं कि, बिना खास हलचल के ट्रेडिंग को करते जाये, रेगुलर बेसिस पर प्रॉफिट होते चले जाये, और स्थिरता से बने रहे इस बिजनेस मे.
ऐसा कनेक्शन फील तो होता हैं कभी कभी.
लेकिन फिर भी अस्थिरता आ जाती हैं. क्यूंकि रेगुलर बेस पर जानता हूं कि लॉस बड़े हो जाते हैं. साथ ही साथ विनिंग रेट भी कम रहती हैं, तो विनिंग स्ट्रीक कमजोर होने से फिलिंग कमजोर हो जाती हैं.
मै देखता हूं कि, जब जब विनिंग बनी रहती हैं. तो ओवर कॉंफिडेंस भी होने लगता हैं. मन बावरा होने लगता हैं. फिर ट्रेडस लेने का मन करता हैं बिना सेटअप के.
और हवा मे ट्रेड लेकर सब बराबर हो जाता हैं माइंडसेट. लगता हैं जैसे डिसट्रक्ट हो जाता हैं मन.
मन का खेल भी अजीब हैं. जीत जाओ तो डिस्टर्ब हो गया सेटअप और समझ. और हार जाओ तो फिर से बेसिक की तरफ मन जाकर, सब ठीक कर लेता हैं.
हार भी नहीं सकते हमेशा, जीत जाओ तो समस्या !
जब कि जीतना हैं, और हारना कम हैं.
क्या अजीब बात हो रही हैं.
जीतने के बाद मन का फ्री होना, यानी मन के अंदर गहरी बात बैठी हैं, जीतने का बरसो से इंतजार बैठा हुआ हैं.
विनिंग संतुष्टि सब खराब कर देती हैं.
दिक्क़त विनिंग को मैनेज़ करने मे हैं.
स्वीकार नहीं कर पाता मन विनिंग को.
क्यों ?
बाहर से जीतता आदमी अंदर से जीत का लम्बा इंतज़ार लिए बैठा हैं.
क्या यही लक्ष्य हैं ?
हां दोस्त ! जीतो. लेकिन स्वीकार करो कि तुम यूँ ही जीत सकते हो।
हारो! लेकिन स्वीकार करो, जीत का एक हिस्सा हार हैं.
हार का एक हिस्सा जीत हैं.
अपने आप को स्वीकार करना. करो.
Comments
Post a Comment