अगर मुझे कन्फर्म हो गया  की आज से मेरी ट्रेडिंग के सारे कन्फ्यूजन  खत्म हो गए हैं तो आगे में क्या करूंगा? 

 मुझे लगता है कि किसी भी ट्रेडर  को कभी न कभी तो यह स्वीकार करना होता है, सफल ट्रेडर  को ,की उसके सारे कंफ्यूजन अब समाप्त हो गए हैं. और अब से वो भविष्य  में जो भी ट्रेड करेगा , उन ट्रेड्स का  उसे एक सिस्टम मालूम हो चुका है. एक रोडमेप मिल चुका है .

 यानी वह अपनी ट्रेडिंग यात्रा में उस पड़ाव पर आ चुका है, जहां पर उसे अपनी साइकोलॉजी, अपना माइंडसेट, अपनी रणनीति ,अपने एग्जिट, और एंट्री सब कुछ क्लियर हो गए हैं.

 मैं अब से अपनी जिंदगी को एक नया आयाम देना चाहता हूं जहां मेरी खुद की रुचिया, मेरी जिम्मेदारियां, मेरी हेल्थ , मेरे परिवार के प्रति मेरी भावनाएं समानांतर रूप से चलती रहेगी.

 और मैं अपने काम को अपने सिस्टम के अनुसार करता रहूंगा.

 यह एक लंबी और बड़ी दुर्गम यात्रा  थी. लगभग तीन से चार साल की ,जहां पर मुझे इस बात से लगातार जूझना पड़ा कि ट्रेडिंग में मैं क्या करूंगा ,और किस तरह से मैं आगे बढूँगा .

 लेकिन क्योंकि यह सब अपने जान और समझ चुका हूं मेरा रास्ता मुझे मालूम हो गया है तो मुझे अब अपनी आत्मिक यात्रा की तरफ भी निकालना है अपनी सामाजिक और पारिवारिक की यात्रा की तरफ भी मुझे निकलना होगा.

 ट्रेडिंग में मेरा सिस्टम मेरी साइकोलॉजी मेरा मन सेट क्या हो गया है क्या बन गया है यह मुझे मालूम चल चुका है और इन चीजों को मैं अपने आने वाली पोस्ट में बताता रहूंगा फिलहाल में एक आजाद जिंदगी के लिए एक अच्छी जीवन शैली के लिए आगे बढ़ाना चाह रहा हूं जहां मेरी हेल्थ मेरा परिवार मेरे दोस्त और मेरी हॉबीज अपनी अपनी जगह पर अब सैक्रिफिस नहीं करेंगे अब मैं उनमें रे इन्वेस्ट करना चाहूंगा. 




Comments

Popular posts from this blog

कल कि ट्रेड ने छः सात घंटे इंतज़ार करवाया .

ट्रेडिंग का रास्ता बड़ा कठिन है साथी .

ट्रेडिंग हो या जिन्दगी आँखे खुलने में एक पलक लगती है दोस्त