हार - जीत --रतन जीत
आजकल गोल्ड मे ट्रेड कर रहा हूं. पहले पहल ऑप्शन बाय किया साल भर तक, फिर ऑप्शन सेलिंग की. आगे स्टॉक मे ट्रेड किया आठ नौ महीने. फिर कुछ महीने इन दोनों के बीच मे बंद रही ट्रेडिंग. फिर से स्टार्ट किया तो बिटकॉइन मे ट्रेड किया लगभग एक सवा साल. और अब गोल्ड मे. सोच यह रही कि अपने सेगमेंट को ढूंढ़ रहा था, पता नहीं यह कब तक करूँगा. हो सकता हैं इसे भी बदल लूँ, लॉस होने लगे तो. प्रॉब्लम सेगमेंट हैं, या मेरा ट्रेडिंग स्टाइल हैं? यह सवाल तो हैं ही. लेकिन इन स्विचिंग के दौरान अब एक बात नई हुई हैं, वो हैं रिस्क को समझना. अब रिस्क फिक्स होने लगा हैं. जैसे जैसे रिस्क फिक्स हुआ, वैसे वैसे केपिटल उड़ना बंद हो गया. अब केपिटल धीरे धीरे खतम होता हैं. खतम तो होता हैं. बार बार हर तीन महीने मे पैसा तो डालना पड़ता हैं. कोर्स भी कर रहा हूं, एक दो किताबें भी पढ़ी हैं. लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ मै ट्रेडिंग से. कनेक्ट होने का अर्थ यह हैं कि, बिना खास हलचल के ट्रेडिंग को करते जाये, रेगुलर बेसिस पर प्रॉफिट होते चले जाये, और स्थिरता से बने रहे इस बिजनेस मे. ऐसा कनेक्शन...